फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी दिव्यांग महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आग से झुलसी दिव्यांग महिला ने रविवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव पिपरिया प्रहलादपुर निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग मीरा देवी रविवार शाम गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया, जिससे आग लग गई और मीरा आग की लपटों में घिर गईं। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए और आग पर काबू पाकर उसे बचाया लेकिन तब तक वह काफी हद तक झुलस चुकी थी। उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां उसने रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति रामऔतार ने बताया कि दो साल पहले पत्नी जीने से गिर गई थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। काफी इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पाई और कमर के नीचे के हिस्से वह विकलांग हो गई। मृत महिला के दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई है, एक बेटा देवराम है, उसकी भी शादी तय हो गई लेकिन तारीख पक्की नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें