लाइन क्लियर नहीं, अवध-असम, जम्मूतवी रोकीं
शाहजहांपुर। डाउन लाइन क्लियर न होने की वजह से शुक्रवार को अवध-असम और जम्मूतवी को रोजा जंक्शन पर रोकना पड़ा। अवध-असम एक्सप्रेस करीब 40 और जम्मूतवी 25 मिनट तक यहां खड़ी रहीं। दोनों रेलगाड़ियां पहले से ही देरी से पहुंची थीं।
डाउन 15910 अवध-असम एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब एक घंटे की देरी से 3:10 बजे रोजा जंक्शन पहुंची थी। डाउन लाइन पर दो लंबी दूरी की मालगाड़ियां होने की वजह से इसे रोजा में रोक दिया गया। ट्रेन करीब 40 मिनट यहां खड़ी रही। दो घंटे देरी से पहुंची डाउन 13125 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को भी रोजा जंक्शन पर लाइन क्लियर न होने की वजह से रोकना पड़ा। जम्मूतवी एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से शाम 4:10 बजे रोजा पहुंची थी। लंबी दूरी की मालगाड़ियां डाउन लाइन पर होने से इनको रोकना पड़। इससे दोनों रेलगाड़ियां और भी लेट हो गईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।