फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे फेल रहा सिग्रल, मेमो देकर पास की ट्रेंन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे सिग्नल फेल, मेमो देकर पास की गईं ट्रेनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। एक घंटे सिग्नल फेल होने की वजह से शनिवार को रेलगाड़ियों को मेमो देकर पास किया गया। सिग्नल दोपहर 12:48 बजे बनथरा के पास फेल हुआ था। एक घंटे के बाद इसे दुरुस्त किया जा सका।
रेल यात्रियों को शुक्रवार को डाउन लाइन पर पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा था। शनिवार को अप लाइन को समस्या हो गई। बनथरा के पास सिग्नल फेल हो गया। ट्रेनों को सिग्नल नहीं मिला तो पावर केबिन हरकत में आया। आसपास के स्टेशन को भी सूचना कर दी गई। शाहजहांपुर से बरेली के ओर जाने वाले ट्रेन को इसके बाद मेमो देकर पास किया गया। दो बजे के बाद सिग्नल दुरुस्त हो सका। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ब्लॉक के बाद डाउन लाइन पर कई जगह कॉशन
शाहजहांपुर। डाउन लाइन पर शनिवार को मुरादाबाद से लखनऊ के आलमनगर तक पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रेनों का संचालन ठप रहा था। शनिवार को भी कई स्थानों पर कॉशन देकर रेलगाड़ियों को पास किया गया। ब्लॉक के दौरान जिन आठ स्थानों पर रेल ट्रैक की मरम्मत की गई थी। वहां छिटपुट काम बाकी होने के चलते 30 किमी प्रति घंटा का कॉशन लगा दिया गया था। कॉशन की वजह से दूसरे दिन भी डाउन लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार पर प्रतिकूल असर देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें