फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास प्वाइंट फेल, अप और डाउन लाइन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रास प्वाइंट फेल, अप और डाउन लाइन बाधित
विज्ञापन

अटसलिया के पास एक घंटा खड़ी रही किसान एक्सप्रेस
शहर के स्टेशन पर चालीस मिनट रोकी गई राज्यरानी एक्सप्रेस
उपासना और मालगाड़ी का संचालन की भी हुआ प्रभावित
फोटो-26
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ रोजा। अटसलिया के पास स्थित रेलवे का क्रास प्वाइंट फेल हो गया। कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद सिग्नल विभाग में हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद मैनुअल क्लंप बांधकर यातायात चालू किया गया। इस दौरान एक घंटा रेलवे ट्रैक बाधित रहा और कई महत्वपूर्ण गाड़ियां भी प्रभावित रहीं। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
डाउन लाइन पर फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस के आने के समय को देखकर पावर केबिन शनिवार सुबह 10 बजे ट्रेन को मेन लाइन पर जाने के लिए प्वाइंट बना रहा था लेकिन प्वाइंट बना ही नहीं। इस पर तत्काल कंट्रोल को बताया गया क्योंकि किसान एक्सप्रेस के आने का समय हो गया था। कंट्रोल से सूचना सिग्नल विभाग व स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह को सूचना दी गई। इस दौरान किसान एक्सप्रेस को अटसलिया गांव के पास रोक दिया गया। इसके बाद सिग्नल विभाग के सेक्शन इंजीनियर विद्यार्थी कुमार टीम के साथ अटसलिया के पास फेल हुए क्रास प्वाइंट संख्या 299 को दुरुस्त करने के लिए मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मैनुअल क्लंप बांधकर प्वाइंट को दुरुस्त किया गया। लगभग 11 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। इस दौरान डाउन लाइन पर आने वाली राज्यरानी 40 मिनट शाहजहांपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। वहीं अपलाइन पर आने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस को रोजा स्टेशन पर गुवाहाटी एक्सप्रेस को रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन पर रोके रखा गया। संचालन ठप होने से मालगाड़ी केएनजेड व उपासना एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

---------
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक शव, शिनाख्त नहीं
शाहजहांपुर। शनिवार सुबह लगभग छह बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर रेलवे ट्रैक के बीचोबीच 32 वर्षीय युवक का शव पड़े होने की सूचना टोकन पोर्टर जितेंद्र कुमार ने जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर मौजूद भीड़ में लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक चेकदार सफेद शर्ट और काली पेंट पहने हुए था। दाढ़ी बढ़ी हुई थी और दाहिने हाथ की कलाई में राखी भी थी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

-------
ट्रेन से गिरकर दो यात्री घायल
शाहजहांपुर। सफर के दौरान ट्रेन से दो युवक घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद दोनों बिना बताए चले गए। घायलों में बिहार के सराय सरौरा के तिजौनीपुरवा निवासी 21 वर्षीय सतीश कुमार व शंकरपुर महोपुरा निवासी 20 वर्षीय वीकेश कुमार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें