फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव और कठुआ कांड को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव, कठुआ कांड को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
फोटो 01 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में गैंगरेप तथा हत्या जैसी जघन्य घटनाआें के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताआें ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोनों मामलाें में दोषियाें पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कठुआ कांड में बलात्कारियों का साथ देने वाले भाजपा के मंत्रियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जनता ने लुभावने नारों के मोहजाल में फंसकर भाजपा पर अपार भरोसा कर उसको वोट दिए, लेकिन भाजपा की सत्ता आने के बाद अपराधियाें के हौसले इस कदर बढ़ गए कि वे खुलेआम जघन्य घटनाओं को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। पार्टी के जिला सचिव कीर्तिमान प्रकाश च्यवन ने कठुआ में अबोध बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार में लिप्त लोगों को सत्ता पक्ष के मंत्रियाें द्वारा संरक्षण दिए जाने को बेहद शर्मनाक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में नारी अत्याचार के ऐसे मामलों में अधिकतम छह माह में सजा सुनाए जाने, उन्नाव कांड में बलात्कार के आरोपी विधायक का साथ देने वाले पुलिस कर्मियों को पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में जेल भेजे जाने, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के आमरण अनशन का संज्ञान लेकर बलात्कारियाें के विरुद्ध सख्त कानून बनाने आदि मांगाें का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में गुलिस्तां खान, आफताब सिद्दीकी, सच्चिदानंद मिश्रा, राशिद हुसैन खां, हुमा मशकूर, मेहंदी खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें