फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की लड़ाई लडने वाले व्यापारी अनुज हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 09 में।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने वाले व्यापारी अनुज हुए सम्मानित
व्यापार मंडल मिश्रा गुट की नगर इकाई ने सराहा हौसला

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। प्रधान डाकघर में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न की शिकायत कर सीबीआई टीम की मार्फत डाक अधीक्षक और भंडार सहायक की गिरफ्तारी कराने में अहम भूमिका निभाने वाले व्यापारी अनुज श्रीवास्तव को उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की नगर इकाई ने बृहस्पतिवार को सम्मानित कर उनके हौसले की मुक्त कंठ से सराहना की।
परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर डाकघर की आउटलेट फ्रेंचाइजी चलाने वाले अनुज श्रीवास्तव जन सामान्य को रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पोस्टल स्टांप बिक्री आदि सेवाएं उपलब्ध कराते हैं और इसके बदले उन्हें प्रत्येक माह बिल जमा करने पर मुख्य डाकघर से कमीशन प्राप्त होता है। उन्होंने गत वर्ष सितंबर से दिसंबर तक के बिल नियत समय पर डाकघर में जमा किए, लेकिन उन्हें स्वीकृत करने के बदले डाक अधीक्षक ने रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। अनुज ने सीबीआई की एंटी करप्शन विंग में इसकी शिकायत की। इसी शिकायत के आधार पर सीबीआई लखनऊ ब्रांच की टीम ने बुधवार को मुख्य डाकघर पर छापा मारा और डाक अधीक्षक वीके गुप्ता समेत भंडार सहायक शशिकांत सोलंकी को 15000 रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर चेयरमैन मुकेश मोदी ने अनुज के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि यदि सभी व्यापारी भ्रष्टाचार से लड़ने की ठान लें तो अधिकारी उनका उत्पीड़न करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता और प्रांतीय संगठन मंत्री वेद प्रकाश रावत ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि यदि कोई व्यापारी उनका उत्पीड़न कर रहा है तो व्यापार मंडल को तत्काल अवगत कराएं, जिससे कि संगठन के स्तर से प्रभावी कार्रवाई कराई जा सके। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री लक्ष्मण प्रसाद, ताहिर अंसारी, नवीन गुप्ता, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें