फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट के निवर्तमान चेयरमैन ने कांग्रेस का दामन थामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30
विज्ञापन


कांट के निवर्तमान चेयरमैन ने कांग्रेस का दामन थामा
सपा से टिकट कटने पर लिया फैसला

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नगर पंचायत कांट के निवर्तमान चैयरमैन रईस मियां बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो निर्देश होगा उस पर अमल करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा ने जिले की नगर पालिका और नगर पंचायत में प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की थी। इस सूची में निवर्तमान चेयरमैन रईस मियां का नाम न होने से समर्थक गुस्सा गए। समर्थकों से राय मशवरा करने के बाद उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से वार्ता की। देर शाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा निवर्तमान चेयरमैन के आवास पर पहुंचे और उन्हें पार्टी का झंडा सौंपकर उनको कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके साथ है और जनता की राय लेकर ही उन्होंने यह निर्णय लिया है। जो जनता कहेगी उसी हिसाब से वो आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें