शाहजहांपुर। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने रामलीला का मंचन कर बुराई रूपी रावण के पुतले फूंके और श्रीराम की जय घोष की। इस बीच मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं। बच्चों ने राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण के रूप में सजधज कर रामलीला खेली और खूब तालियां बटोरीं। डिवाइन पब्लिक स्कूल में दशहरा बच्चों ने धूमधाम से मनाया। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण आदि के स्वरूप में सजेधजे बच्चों ने रामलीला का मंचन किया कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर रंजूबाला, सुनैनी गुप्ता आदि ने स्वरूपों का रोली तिलक कर आरती उतारी। प्रधानाचार्य सलोनी गोगिया ने बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। आयोजन में सबीहा, सुनीता, सुरभि, सबा, वैशाली आदि का योगदान रहा।
विजी बीस स्कूल में विजय दशमी पर्व स्वच्छता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण के आदि रूप से सजाया गया। प्रधानाचार्य वसु गोयल और डायरेक्टर रोहित गोयल ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए बच्चों और अभिभावकों को जागरुक किया। बाद में श्रीराम के जयघोष के साथ रावण दहन कर दशहरा मनाया गया। आयोजन में रीता गोयल, सुरेश सिंह, मुकेश कुमार, अनुभा मेहरोत्रा, डॉ. गौरव कौशल समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक मानवेंद्र सिंह और वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भी बच्चों की रामलीला का आनंद लिया। राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण आदि स्वरूपों में सजे-धजे बच्चों ने सभी का मन मोहा। प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा और निदेशक अरुण खंडेलवाल के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में रावण दहन भी किया गया। व्यवस्था में उप प्रधानाचार्य केसी जोशी, निधि मेहरोत्रा आदि का योगदान रहा।