फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत इलेविन ने डीएम इलेविन को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर डीएम इलेविन और जिला पंचायत अध्यक्ष इलेविन के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में अध्यक्ष इलेविन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज मैदान पर हुए मैत्री मैच का शुभारंभ डीएम नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और इसके बाद डीएम इलेविन कप्तान सीडीओ संजीव सिंह और जिला पंचायत इलेविन के कप्तान अजय प्रताप सिंह के बीच टॉस कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर में 108 रन बनाए। इसमें कप्तान अजय प्रताप ने 21, धर्मेंद्र ने 28, इरफान ने 23 और नईम ने 18 रन का योगदान दिया।
जवाब में डीएम इलेविन की टीम 83 रन ही जुटा सकी। डीएम इलेविन की ओर से शिखर ने सर्वाधिक 30, एसडीएम जलालाबाद सत्यप्रिय सिंह ने 10, सीडीओ ने नौ रन का योगदान दिया। सीडीओ संजीव सिंह को शानदार कैच लपकने के लिए प्लेयर ऑफ द डे और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग शिवली खान और प्रमोद शर्मा, कमेंटरी मयूर खन्ना और स्कोरिंग विक्रम ने की। समापन पर डीएम नरेंद्र सिंह और एसपी केबी सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर रामजी मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, जीएफ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अकील अहमद, क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, भाजपा जिला महामंत्री डीपीएस राठौर, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें