फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी भवन में गूंजे देश भक्ति के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले जरा याद करो कुर्बानी शीर्षकीय कार्यक्रम के लिए गांधी भवन में टीमों का चयन किया गया। इस अवसर पर स्कूल और डांस इंस्टीट्यूट की टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दावा पेश किया।
विज्ञापन

युवक बिरादरी के बैनर तले हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद प्रस्तुतियों के आधार पर बचपन स्कूल, क्रिश्चियन गर्ल्स स्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल, श्यामलाल अंगनेलाल स्कूल, डान एंड डोना, रोटी गोदाम की स्काउट-गाइड टीम, हर कुमार पाठक स्कूल, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, आर्य कन्या पाठशाला, छावनी परिषद हाई स्कूल, न्यू रॉयल मोंटेन एकेडमी, बेस्ट डांस इंस्टीट्यूट, संजय एंड ग्रुप आदि टीमों का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में निकहत परवीन, दपिंदर कौर, इंदु अजनबी, जितिन गुप्ता शामिल रहे। युवक बिरादरी के बैनर तले हुए आयोजन में पवन सिंह, शरद राही, शमिंदर सिंह, अंकित मिश्रा आदि का योगदान रहा। जिलाध्यक्ष नितेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को प्रमुख कार्यक्रम गांधी भवन में शाम चार बजे से होगा।
इधर, जय भारत संस्था की ओर से गांधी भवन में ही प्रश्नमंच के आयोजन में गुरु नानक स्कूल की निशि ने प्रथम, आकांक्षा हाईस्कूल की आस्था सक्सेना ने द्वितीय, लीड कांवेंट की सुभान खान ने तृतीय और उमम खान ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इनके अलावा राधिका, सरस्वती मौर्य, प्राची वार्ष्णेय ने भी पुरस्कार पाए। विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। आयोजन में संस्थाध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, आयुष अग्रवाल, प्रभव अग्रवाल, आशीष शर्मा, पुष्पा गौतम आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

कौशल विकास केंद्र पर हुईं प्रतियोगिताएं
अंटा चौराहा स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाषण, कविता पाठ, नृत्य, गायन आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं में सोनल, सलमान, तौसीफ, इंद्राक्षी विजेता घोषित की गईं। सृष्टि और निशा के संचालन में हुए कार्यक्रम में एकता खन्ना, गुलाब चंद्रा, सचिन मिश्रा, रोहिताश्व कुमार, दीपक मिश्रा, मेघा जॉन, दीपक गुप्ता, शिवांगी श्रीवास्तव, वेदिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें