फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए बंदी की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार से पेशी पर आए बंदी की अचानक हालत बिगड़ गई। आननफानन में बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरेली के थाना बारादरी के सूफीटोला पुराना शहर निवासी 74 वर्षीय हनीफ अली खां को मीरानपुर कटरा पुलिस ने गोकशी मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर 18 मार्च को जेल भेजा था। शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-24 में उसकी पेशी होनी थी। जिला कारागार से पुलिस गारद अन्य बंदियों के साथ उसे भी जजी कचहरी लायी थी। यहां हवालात से निकालकर उसे दोपहर में कोर्ट ले जाया जा रहा था, तभी उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे कचहरी में भीड़ लग गई। उसे उठाकर कुर्सी पर बैठाया गया। इसके बाद पुलिस गारद के सिपाही सामिन रजा उसे लेकर जिला कारागार पहुंचे, जहां गेट पर ही जिला कारागार के चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की सूचना उसके घर वालों को भेज दी गई है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बंदी सांस का मरीज था। उसका इलाज जिला कारागार से चल रहा था। शुक्रवार को पेशी पर भेजा गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ गई और इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें