फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को रुपये न मिलने पर युवक ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने आग लगाई
विज्ञापन

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रौसरकोठी।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी एक युवक ने शराब के लिए रुपये न मिलने पर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रौसरकोठी निवासी 30 वर्षीय मोनू मंगलवार को दिन में 11 बजे मजदूरी करके लौटा तो शराब के नशे में था। कुछ देर बाद उसने पत्नी मीरा से और शराब पीने के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिए। मीरा ने मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। कुछ देर बाद वह चुपचाप झोपड़ी में जाकर बैठ गया। जब पत्नी बर्तन धोने चली गई तो मोनू ने बोतल में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई लेकिन तब तक वह काफी जल गया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें