फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वालों से करें सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी अपनी ग्राम पंचायतों में रोस्टर के अनुरूप रात्रि विश्राम कर जनसमस्याओं का निस्तारण करें। यह बात विकासखंड मुख्यालय पर नवनियुक्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को विभागीय बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों को ओडीएफ कराया जाए। 14वें वित्त एवं राज्यवित्त की धनराशि से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान रखें। शौचालय निर्माण में सतर्कता रखें कि धनराशि का दुरुपयोग न हो। खुले में शौच करने वालों को चेतावनी नोटिस जारी करें उसकी प्रतिलिपि स्थानीय थानाध्यक्ष को भी भेजें। खुले में शौच करने वालों से कड़ाई से पेश आए तभी अधिक से अधिक ग्राम पंचायतें ओडीएफ होंगी। एडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतें अपने संसाधनों से ग्राम पंचायतों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें। बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी अवनीश चंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, एसके गौतम, अजय यादव, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें