फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.80 लाख परिवारों को मिलेंगे उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Tue, 17 May 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की महत्वाकांछी एवं बहुप्रतीक्षित उज्जवला योजना के तहत जिले के 1.80 लाख गररीब परिवारों को रसोई गैस के मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे। उज्जवला योजना और एलपीजी से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को सांसद कृष्णा राज से उनके आवास पर मुलाकात करके योजना के क्रियान्वयन से संबंधित तैयारियों का ब्यौरा दिया। इस मौके पर एलपीजी के प्रादेशिक क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल वर्मा और उज्जवला योजना के डीएनओ हिमांशु स्वान ने सांसद को बताया कि जिले में उज्जवला योजना के लिए चिन्हित किए गए परिवारों की सूची का बीपीएल कार्डधारकों की वर्ष 2011 में जारी सूची से मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन बांटने का काम शीघ्र आरंभ कराया जाएगा। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए आठ हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसलिए सरकार की मंशा के अनुरूप किसी भी उज्जवला लाभार्थी से कोई पैसा नहीं लिया जाना चाहिए। सांसद ने बताया कि भारत सरकार बीपीएल परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन 1600 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। सांसद द्वारा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस अनुभाग के लिए प्रतिनिधि नामित पंकेश मिश्र ने लाभार्थी के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है। बीपीएल कार्डधारक नजदीकी गैस एजेंसी पर फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। सांसद के मीडिया एवं बैंक प्रतिनिधि रामबरन सिंह के अनुसार जिन बीपीएल कार्डधारकों के बैंक खाते नहीं हैं, उनके लिए विशेष कैंप लगाकर खाते खुलवाए जाएंगे। इस मौके पर अनिल सिंह, डॉ. अमित सिंह, रवि दीक्षित, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें