फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहला-फुसलाकर लाई गई 20 लड़कियां ट्रेन से बरामद

Sun, 16 Jun 2013 01:33 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन केयर नामक एनजीओ की शिकायत पर गाजियाबाद स्टेशन पर शुक्रवार आधी रात को बिहार-झारखंड से दिल्ली जा रही 20 लड़कियों को ट्रेन से उतारा गया।
विज्ञापन


एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी थी कि मानव तस्करी के लिए इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया जा रहा था।

शनिवार देर शाम तक इनमें से 12 लड़कियों को दिल्ली में रहने वाले उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। जबकि 8 लड़कियों को संप्रेक्षण गृह में रखा गया है।

एसपी क्राइम राम अभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात को एनजीओ पदाधिकारी गौरव नामक व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क किया था।

उसने बताया था कि झारखंड से दिल्ली आने वाली झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करी करके लाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस गाजियाबाद स्टेशन पहुंची और संपर्क क्रांति को यहां रुकवा लिया। करीब बीस मिनट चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लड़कियों और तीन युवकों को ट्रेन से उतार लिया।
विज्ञापन


एसपी क्राइम ने बताया कि शनिवार सुबह जांच के बाद इनमें से 12 लड़कियों को उनके दिल्ली और आसपास इलाके में रहने वाले परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि 8 लड़कियों को अभी केयर होम में रखा गया है।

इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद पकडे़ गए तीनों युवकों को भी छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें