फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक से पेट्रोल निकालने पर युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में बाइक से पेट्रोल निकालने की बात को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने दोनों युवकों को उनके दरवाजे से पकड़कर पीटा। इसके बाद एक कमरे में बंद कर दिया और मकान के खंभे से बांधकर उनके बाल काट दिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रसूलाबाद निवासी फैयाज अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे उनके चचेरे भाई बिसमिल्लाह अंसारी और उसके दोस्त मोहम्मद उजैसा के साथ बाइक से पेट्रोल निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि निसार अहमद, मोहम्मद आबिदा रजा, रहमतुल्लाह, नौशाद अहमद और फैज अहमद ने दोनों युवकों को दरवाजे से पकड़ लिया और मारपीट करते हुए एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कमरे में बंद कर दोनों की पिटाई की गई। इसके बाद मकान के खंभे से बांधकर उनके बाल काट दिए गए। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों युवकों को रस्सी खोलकर मुक्त कराया। फैयाज अहमद ने पुलिस से दोनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें