सांथा। बेलहर थाना क्षेत्र के गनवरिया-लोहरसन रोड पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहीं एक की इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर प्रियांशु पुत्र सुनील कुमार वर्मा गनवरिया से लोहरसन की ओर जा रहा था। दूसरी बाइक पर जुनैद (28) पुत्र समसुद्दीन अपनी मौसी को लेकर कुल्हड़िया से गुलहरिया थाना मेंहदावल की तरफ जा रहा था।
सांथा के पास गनवरिया-लोहरसन सड़क पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में प्रियांशु वर्मा ,जुनैद तथा उनकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रियांशु वर्मा को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहीं जुनैद और उनकी मौसी सीएचसी लोहरसन ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टरों ने उपचार के दौरान गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
जुनैद निवासी कुल्हाड़िया थाना बेलहरकला का इलाज दौरान मौत हो गई।