फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के निरंजनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय युवक की बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को गांव निवासी कुछ लोगों ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन

निरंजनपुर गांव निवासी रासबिहारी पांडेय (40) पुत्र ब्रह्मदेव पांडेय शनिवार के शाम कटार मिश्र से घर लौट रहे थे। गांव के करीब गांव निवासी कुछ लोगों ने उनको रोक लिया और कहासुनी होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष के लोग रासबिहारी पांडेय को मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी और इलाज के लिए उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से रासबिहारी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब उनकी मौत होने के बाद धारा में बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें