संवाद न्यूज़ एजेंसी
धनघटा। रविवार देर रात धनघटा -मुखलिसपुर मार्ग पर बंडा बाजार के पास हुए हादसे में घायल बाइक सवार युवक की सोमवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बंडा बाजार निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ छोटू रविवार की रात मुखलिसपुर से बाइक से घर लौट रहे था। जब वह बंडा बाजार में धर्म कांटा के पास पहुंचा तो सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर रुप से घायल होकर वह गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सीएचसी मलौली ले गए ,जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। बंडा बाजार के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शैलेंद्र उर्फ छोटू की मौत हो गई। दूसरी तरफ एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना तो मिली है, लेकिन इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।