संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया में कुछ लोगों ने मामूली विवाद में युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित विकास मौर्या पुत्र दूधनाथ मौर्या का आरोप है कि मामूली विवाद को लेकर गांव के सचिन, रुपेश, शिवम ने उसे अपशब्द कहा। विरोध करने पर लोगों ने उसे लाठी-डंडे से मारा-पीटा। लोगाें ने उसे जान माल की धमकी भी दी। पिटाई से उसे गंभीर चोटें आईं। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। संवाद