फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीर नगर। महुली क्षेत्र के धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर रविवार को नाथनगर के पास हादसे में घायल हुए युवक की बुधवार को इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। परिजन शव लेकर लखनऊ से चल दिए है। इधर पीड़ित के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के करमा गांव निवासी 18 वर्षीय अरमान पुत्र गुलाम हुसैन और 22 वर्षीय इसहाक पुत्र मुनीर बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। जब वह लोग महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर के पास पहुंचे तो सामने से गुजरे अज्ञात वाहन उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान गुड्डू खान ने बताया कि अरमान की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह अरमान की मौत हो गई। जबकि इसहाक का इलाज चल रहा है। प्रधान ने बताया कि अरमान के शव को घर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें