संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूधा कला के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से दूसरी ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे आगे चल रहे ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रुप से घायल हो हो गए। सूचना पर कांटे चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए और 108 नंबर की एबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
चौकी प्रभारी हरेंद्र राय ने बताया कि खलीलाबाद से बस्ती की तरफ की तरफ जा रही ट्रक अपने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे आगे चल रही ट्रक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर इमरान और खलासी अरमान निवासी मुरादाबाद घायल हो गए। संवाद