- बोले, सख्ती से नियम लागू होने पर पेपर लीक होने की घटनाओं से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए एंटी पेपर लीक कानून लागू किया गया है। इसको लेकर प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों में खुशी है। परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि सख्ती से नियम लागू होने पर उन्हें पेपर लीक होने की घटनाओं से राहत मिलेगी।
प्रतियोगी परीक्षा में लगातार हो रही धांधली को लेकर युवाओं में रोष व्याप्त है। शासन ने प्रदेश में होने वाली भर्ती और प्रवेश परीक्षा को लेकर पारदर्शितापूर्ण बनाने के लिए परीक्षा अध्यादेश जारी किया है। इससे नकल माफिया और पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त नियम बनाए गए है। जिसका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते वाले परीक्षार्थियों ने खुशी जताते हुए स्वागत किया है।
बोले युवा
कई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जा रही है। इधर परीक्षा में हुई धांधली के कारण परिणाम कई साथियों का परिणाम नहीं आया है। जिससे उनने भी डर लग रहा था। सरकार का अच्छा फैसला आया है। बस इसका सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
- दीपक पांडेय, निवासी, गोरखल
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी हूं। परीक्षा का पेपर लीक होने से मन काफी निराश हो जाता है। कई परीक्षाओं का परिणाम अभी तक नहीं आया है। चंद रुपयो के लालच मे माफिया पेपर को लीक कर दे रहे है। इसका नुकसान सबसे अधिक परीक्षार्थियों को उठाना पड़ रहा है।
- कंचन, हाइडिल कॉलोनी, खलीलाबाद