फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में नकहा गांव के युवक की हिमाचल में मौत

Sun, 15 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के नकहा गांव निवासी युवक की हिमाचल प्रदेश में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। युवक मजदूरी करके शाम को अपने कमरे पर जा रहा था। शनिवार को उसका शब गांव लाया गया। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नकहा निवासी उदय राज ने बताया कि उनके छोटे भाई रामकिशुन (45) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित घुग्घुर में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार को काम से कमरे पर पैदल लौट रहे थे। इसी बीच तेज गति से आ रही स्कूटी ने उनको चपेट में ले लिया। वह बुरी तरीके से घायल हो गए थे। अगल-बगल के लोगों के जरिए वहां रह रहे गांव के अन्य लोगों को जानकारी हुई। उन लोगों ने फोन के जरिए घर पर सूचना दी और वहां नजदीक के अस्पताल में इलाज शुरू करवाया, लेकिन चोट इतनी गहरी थी कि खून बहना रुक नहीं रहा था। डॉक्टर ने चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही शुक्रवार को रामकिशुन की मौत हो गई। इस घटना से परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। उसका शव गांव पर एंबुलेंस से लाया गया तो पत्नी हीरामती रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। रामकिशुन अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनमें राम विजय (19), अजय (16) और राजनाथ (12) हैं। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें