फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू नदी में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
सरयू नदी में डूबे युवकी सूचना पर मौके पर पहुंचे लोग।-स्रोत ग्रामीण 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के नकहा गांव के एक युवक की नदी के सोती में डूबने से मौत हो गई। युवक शौच के लिए गांव के दक्षिण बंधे के पार नदी के किनारे गया था। घटना बुधवार के देर शाम की है।
नकहा गांव निवासी उनेश (25) पुत्र राम केदार बुधवार की शाम को घर से दक्षिण दिशा की ओर निकला और देर रात तक घर पर नहीं लौटा। इससे स्वजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने उनेश की तलाश शुरू की। पूरे गांव में खोजने के बाद जब उसका पता नहीं लगा तो लोग और भी घबरा गए।
विज्ञापन

इसके बाद संदेह के आधार पर लोग गांव के दक्षिण सरयू नदी की सोती के किनारे गए और वहां टॉर्च जलाकर देखना शुरू किया तो युवक की एक चप्पल नदी के किनारे दिखी, जिससे लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।
युवक की माता गेना देवी ने बताया कि पानी वहां बहुत कम था, वहां उनके बेटे का लोअर दिखा। लोअर के पास गए और पकड़ कर खींचने की कोशिश की तो उन्हें पानी में डूबा उनेश मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः वह शाम को शौच के लिए गया रहा होगा। जहां पैर फिसलने और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में गम का माहौल है। माता गेना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। विदित हो कि दो साल पहले उनके बड़े बेटे दिनेश की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। अभी उस घटना से परिवार उबर नहीं पाया था कि इस दूसरी घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया।
एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के डूबने की सूचना मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें