संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के उमिला निवासी एक युवक शनिवार को सूरत से कमाकर लौटा था। रात में उसकी संदिग्ध हातात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उमिला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई अमित कुमार (34) सूरत में मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। शनिवार की सुबह वह परिवार के साथ सूरत से लाैटा था। रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। एक बजे के करीब पत्नी ने जताया तो वह नहीं जागे। जिसके बाद युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।