फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Mon, 17 Jun 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के कांशीराम आवास में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि देर शाम को कांशीराम आवास में सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़वाया गया। मृतका की पहचान सुधा उम्र (25) पत्नी मंजीत निवासी कांशीराम आवास के रूप में पहचान हुई, जो घर में फंदे से लटक रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि सुधा की शादी अभी एक साल पहले मंजीत के साथ हुआ था। मामले में शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें