क्षेत्र के घोरांग गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की हालत बिगड़ी तो लोग सीएचसी मलौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
घोराग गांव निवासी अंगद पुत्र सतिराम की मंगलवार की रात अचानक तबियत खराब हुई। उसके बाद परिजन सीएचसी मलौली ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।