धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव का मामला
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव में बुधवार की सुबह खेत देखने गए युवक की सर्पदंश से मौत हो गई।
राज कुमार चौबे (35) पुत्र भरत बहादुर चौबे बुधवार सुबह छह बजे घर के पास फसल देखने गया था। घर लौटते समय रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया। घर पहुंचते ही उसने पत्नी से बताया कि सर्प ने काट लिया है। हालत बिगड़ता देख परिजन कैली अस्पताल बस्ती ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजकुमार की दो बच्चे हैं। पत्नी, बेटी और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है।