फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्प दंश से युवक की मौत

Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के नीबाहोरिल गांव निवासी युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजनों ने बिड़हर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नीबा होरिल गांव निवासी जयराम सिंह का 22 वर्षीय बेटा अमन सिंह बुधवार की रात करीब आठ बजे घर पर मौजूद था। उसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने बाएं हाथ की अंगुली में डस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजन शव लेकर घर पहुंचे। परिजनों ने बिड़हर घाट पर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें