फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा स्थित बाबा भंगेश्वरनाथ से सटे पोखरे में शुक्रवार की शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर लोगो की भीड एकत्रित हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से पोखरे में डूबे युवक का शव बरामद किया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बखिरा के पश्चिम टोला निवासी सुरेश उर्फ टाईगर (42) शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे भंगेश्वरनाथ मंदिर से सटे पोखरे में फिसलकर डूब गया। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर बखिरा पुलिस चौकी इंचार्ज मय फोर्स पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोर की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब एक घंटे के बाद पोखरे से डूबे युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, युवक मजदूरी करता था। उसकी पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। युवक का एक लड़का है। वह खलीलाबाद में रहकर मजदूरी करता है। चौकी प्रभारी बखिरा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें