फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मगहर क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेजवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद थाना स्थित मगहर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के निकट सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
मगहर चौकी इंचार्ज अमित कुशवाहा ने बताया कि कानपुर जनपद निवासी मोनू पुत्र श्रीपाल उम्र 22 वर्ष गोरखपुर जनपद के ग्राम भरपही में स्थित एक रिफाइंड फैक्टरी में कार्यरत था। किसी कार्य से नेशनल हाइवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर आया था। इसी बीच वह चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर हमराही सिपाहियों के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। मृतक के परिजनों से पुलिस टीम संपर्क कर रही है। वहीं सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए पुलिस टीम को बताया गया है। उनके आने और तहरीर मिलने के बाद मामले में केस दर्ज करके पोस्टमार्टम व अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें