दुधारा क्षेत्र के सिसवा तालिब गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के सिसवा तालिब गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के सिसवा तालिब गांव निवासी अब्दुल खालिक ने तहरीर के माध्यम से बताया कि 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे आपसी विवाद में गांव के अब्दुल क्यूम, मोहम्मद तैय्यब, अब्दुल मलिक, मोहम्मद शाद गोलबंद होकर उनके घर पर आकर मां-बहन की गाली देने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारा-पीटा। बीच-बचाव के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए।