फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 16 Jul 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। कौवाठोड़ के पास रविवार की रात अपने एक परिचित के घर से पैदल वापस आ रहे 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रक्सा निवासी 30 वर्षीय भोलेनाथ उर्फ शेषनाथ बगल के गांव कौवाठोड़ आए थे। रविवार की रात यहां से पैदल ही अपने गांव वापस जा रहे थे। वह कौवाठोड़ मोड़ के समीप किराने की दुकान के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने मामले की सूचना उनके परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य वहां पहुंचे। भोलेनाथ विवाहित था। खेती-बाड़ी परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी मौत पर जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था, वही गांव के लोग भी मातम में थे। हर कोई उसे नेक दिल इंसान बता रहा था।
घटना की सूचना मेंहदावल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करते हुए सोमवार को उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रामकृपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस बल गया था। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें