फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 10 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा । धनघटा-बिडहर घाट मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के कटका क्षेत्र के मुंडेहरवा गांव निवासी रामतीरथ निषाद ने बताया कि उनके 35 वर्षीय बेटे भालचंद्र धनघटा क्षेत्र के तुरकौलिया गांव में बरात जा रहे थे। जब वह नेतवापुर चौराहे पर पहुंचे तो सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उसी समय धनघटा की तरफ से तेजगति से गूजरे ट्रक ने उनके बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें