पौली/रोसया। दोस्त की शादी में शामिल होने गोरखपुर जिले के लकौडी गांव बाइक से जा रहे धनघटा क्षेत्र के युवक की हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
धौरहरा के प्रधान उदय राज अग्रहरि ने बताय कि गांव निवासी 25 वर्षीय शिव शंकर पुत्र अशोक शर्मा सोमवार की देर शाम बारीडीहा के रहने वाले अपने मित्र की शादी में बाइक से गोरखपुर के लकौड़ी जा रहे थे। जैसे ही वह सोपाई पुल के पास पहुंचे थे, उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया।
जेब में रखे आधार कार्ड से पहचान हई। पुलिस ने ग्राम प्रधान उदयराज को सूचना दी। इस हादसे से युवक की पत्नी रेशमा देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। बेटा श्रेयांश, बेटी अंशुका भी गमगीन थी।