धनघटा। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर मलौली के पास शुक्रवार की देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
जानकारी के अनुसार उमरियां निवासी मनोहर वर्मा (32) पुत्र रामजी वर्मा हैंसर की तरफ से धनघटा की ओर जा रहे थे। जब वह मलौली अस्पताल के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।