पथरा। पथरा कस्बे के पथरा डीह निवासी एक किशोर की इन्वर्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। पथरा डीह निवासी रिशु (22) पुत्र हरिप्रसाद रविवार के घर की दूसरी मंजिल प्लास्टर का काम चल रहा था। कमरे में अंधेरा होने के कारण बल्ब लगाते समय वह करंट की चपेट आकर वह अचेत हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे पीएचसी बांसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि सूचना नहीं थी। मौके पर जाकर देखती हूं। संवाद