संतकबीरनगर। धर्म छिपा युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना धनघटा पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के मामले में आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र जमीदार निवासी रामजंगला को रामजंगला झिरझिरवा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। युवती ने 13 सितंबर को थाना धनघटा पर आरोपी के खिलाफ नाम व पहचान छिपाकर शादी का झांसा दिया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती ने प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।