फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 09 Feb 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सहजनवां। थाना क्षेत्र की सीहापार हाल्ट फ्लाई ओवर के नीचे शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद स्थित बरदहिया बाजार निवासी विपुल राज सिंह (33) किसी काम से बाइक से सहजनवां क्षेत्र के सीहापार हाल्ट गए थे। बाइक खड़ी कर पैदल रेल पटरी को पार कर रहे थे। इसी बीच गोरखपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। वे बचने के लिए पटरी के बीच में सो गए। इस दौरान सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। विपुल की साढ़े तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनका छह माह एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें