संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में नकली उर्वरक विक्रय करने के मामले में आरोपी सचिव के विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि अपर जिला सहकारी अधिकारी मेंहदावल गुलाबचंद ने अपने शिकायत में बताया कि घनश्याम श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी पूर्वी बंजरिया खलीलाबाद के पास साधन सहकारी लिमिटेड जामडीह एव शिवापार बकहा के सचिव का अतिरिक्त प्रभार था। समिति जामडीह में नकली उर्वरक विक्रय करने के आरोप जिला कृषि अधिकारी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में घनश्याम श्रीवास्तव के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। तभी से वह कार्यालय में आकर समस्त कर्मचारी अधिकारी को गाली देते हैं।
वह 8 फरवरी को लगभग चार बजे कार्यालय में आकर कर्मचारियों एवं अधिकारियों को गाली देने लगे। मना करने पर हाथापाई करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय कार्यालय में अन्य लोग मौजूद रहे। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।