फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलौली में केंद्र संचालित करते थे राजकुमार, मोबाइल चार्जर का स्वीच बोर्ड में लगाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। मलौली में मंगलवार रात स्विच बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बाहिलपार गांव निवासी 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र परमात्मा धनघटा क्षेत्र के मलौली गांव निवासी अपने रिश्तेदार महेंद्र गौड़ के घर रहकर मलौली चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते थे। उनके रिश्तेदार ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे राजकुमार खाना खाने के बाद सोए थे। उसी समय बिजली आने पर वे मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर बोर्ड में लगाने लगे और करंट की चपेट में आकर गिर पड़े। आनन- फानन में उन्हें सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा था कि उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। राजकुमार की मौत पर उनके रिश्तदेार महेंद्र के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत
धनघटा। पिपरही गांव निवासी एक किशोरी की बुधवार को संदिग्ध हाल में जान चली गई। सीएचसी मलौली के कर्मियों ने बताया कि पिपरही की निवासी बालिका पुत्री स्वर्गीय रामलौट को उसके परिवार के लोग बुधवार दोपहर अस्पताल लेकर आए। जिसे देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि मृतका के परिजन लाश का पोस्टमार्टम नहीं करना चाह रहे थे। इस कारण उसे लेकर घर लौट गए। किशोरी की मौत का कारण ज्ञात नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत बीमारी से हुई है। इधर पुलिस ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें