फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से नकदी, मोबाइल लूटा

Wed, 23 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बुधवार को मुंबई से कमा कर लौट रहे एक युवक से बदमाशों ने लोहरौली बाजार और बढ़या के बीच में 12000 रुपये नगदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए और एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। खबर पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया।
दुधारा क्षेत्र के डिहवा गांव निवासी दीपक मुंबई से कमा कर घर लौट रहा था।
लोहरौली बाजार से पैदल घर जा रहा था। रास्ते में बढ़या गांव के निकट दो बदमाशों ने उसे घेर कर रोक लिया और 12000 नकदी और मोबाइल लूट लिया।
 घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भागने लगे। पीड़ित के शोर पर आस-पास के लोग जुट गए और घेरेबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल हो गया।
खबर पर दुधारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पीड़ित दीपक ने बताया कि भागा बदमाश उसके पास से लूटे 12000 रुपये और मोबाइल भी साथ ले गया। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर थाने पर दिया।
विज्ञापन

एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम जमाल बताया है और वह क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी है। कड़ाई से पूछताछ में अपने   भागे साथी का भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास     शुरू कर दिया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर आग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें