धनघटा। महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ ने युवक की पिटाई कर दी। हरिहरपुर वार्ड नंबर सात शास्त्री नगर निवासी सुनील सोनकर पुत्र घनश्याम सोनकर का आरोप है कि रविवार की शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर से निकले। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर तिराहे पर रंगपाल नगर का रहने वाला सत्यम पांडेय पहुंचा। बाइक रोकवा लिया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज देने लगा। विरोध करने पर लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। एसओ भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी सत्यम पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद