फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में मिल कर्मी की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में महुली क्षेत्र के रहने वाले मिल कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महुली क्षेत्र के धनज्वल निवासी भरत लाल निषाद पुत्र जगदेव बाराबंकी में चीनी मिल में काम करते थे। वह मंगलवार को किसी काम से बस से गोरखपुर गए थे। शाम को टेंपो से गोरखपुर से खलीलाबाद आ रहे थे। हाईवे पर दुर्गा मंदिर और आमी पुल के बीच में ट्रक ने टेंपों को साइड से टक्कर मार दिया। टेंपो में सवार भरत लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि टेंपो में सवार अन्य चार-पांच बाल-बाल बच गए। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उपचार के दौरान देर रात भरत लाल की मौत हो गई। कलक्ट्रेट चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें