मेंहदावल। बीएमसीटी मार्ग पर बखिरा क्षेत्र के कुसम्हा के पास बाइकों की टक्क्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेंहदावल सीएचसी भेजवाया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मेंहदावल कस्बे के चौक बाजार निवासी मोनू (18) पुत्र गिरीश के साथ रिशु (19) पुत्र श्रीचंद निवासी नायक टोला एक ही बाइक से मेंहदावल की तरफ आ रहे थे। वहीं दूसरी बाइक से पकरडीहा निवासी रवि भट्ट(35), पत्नी चन्द्रकला (33) तथा बेटे के साथ मेंहदावल की तरफ आ रहे थे। कुसम्हा गांव के मंदिर के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।