फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाली पाटने का विरोध करने पर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के रमवापुर सरकारी गांव में सड़क किनारे बनी पक्की नाली में मिट्टी डालकर पाटने का विरोध करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि नाली की सफाई कर रहे युवक को चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थर लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर को करीब तीन बजे गांव के शिवनाथ, रंजना, शांति और कुमकुम ने मिलकर पक्की सड़क के किनारे बनी नाली में मिट्टी डालकर उसे पाट दिया। इससे नाली बंद हो गई। शैलेंद्र के अनुसार, वह नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान नामजद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जान-माल की धमकी देते हुए ईंट-पत्थर लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया।
खतरा देख शैलेंद्र मौके से भाग गया और अपनी जान बचाई। एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें