फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र के बेलराई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


बेलराई निवासी शेर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में जानकारी दिया कि 12 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह देईसाड़ बाजार से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही श्रवण चौहान ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा।
पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें