संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के डबरा गांव में रंजिश में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
डबरा गांव निवासी अभिषेक राय के अनुसार, वह चार जून की सुबह करीब 6:30 बजे खेत में धान का बीज देखने गया था। आरोप है कि इसी दौरान रंजिश में उसके पट्टीदार मारकंडेय राय तथा सिद्धार्थ राय खेत में पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने लाठी-डंडे और बैट से पीटा। मारपीट में उसका सिर फट गया तथा हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।