संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव में बिजली का तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गनवरिया निवासी राहुल मिश्र ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार को शाम करीब 4:20 बजे गांव के छेदी पांडेय और सुनील पांडेय बिजली का तार जोड़ने की बात को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ बेलहरकला हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद